Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 269
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शिवभक्तों ने सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा शिव बारात का आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शिवभक्तों ने सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा शिव बारात का आमंत्रण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल से श्री शिव बारात के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, संरक्षक सुमित सिंह, कलाकार प्रभारी राम सिंह, शिव बारात प्रभारी गगन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन