टीम एबीएन, पलामू। जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। बीच-बचाव करने गए कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गये हैं।
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे मौके पर पहुंच गये हैं। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गयी है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।