टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के 1253 किसानों के बैंक अकाउंट में 43.85 लाख रुपये जायेगा। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पात्र किसानों को अनुग्राहिक राहत राशि भुगतान करने का निर्देश रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दिया। प्रत्येक लाभुक को 3500 रुपये की दर से भुगतान होगा।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत पात्र किसानों को अनुग्राहिक राहत राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पात्र किसानों को अनुग्राहिक राहत राशि देने के लिए श्रेणी "क" में कुल 1132 लाभुकों और श्रेणी "ग" में कुल 121 लाभुक की मंजूरी दी गई। प्रति लाभुक 3,500 रुपये की दर से 43 लाख 85 हजार 500 रुपये के भुगतान की स्वीकृति दी गयी है।