Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खोरठा विभाग ने किया पुलवामा के अमर शहीदों को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खोरठा विभाग ने किया पुलवामा के अमर शहीदों को नमन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में पुलवामा आंतकी हमले में शहीद 40 जवानों की चौथी बरसी पर उन्हें  याद किया गया। मौके पर खोरठा विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष ओहदर अनाम ने शहीदों के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित की। 

इसके बाद खोरठा विभाग और शिक्षा विभाग के छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सीआईएसफ के जवानों ने पुष्पांजलि की। खोरठा विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम ने छात्रों से कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में आंतकी हमला हुआ था। 

इस हमले ने भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। ये जवान शहीद होकर भी हम भारतीयों के दिलों में जिंदा हैं। जिनका बलिदान इतिहास के पन्नों में अमिट है। आज का दिन ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है। 

इस पुष्पांजलि सभा में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अंजू, प्राध्यापक उमेश कुमार, राकेश रंजन, अमरेश पांडे, अर्चना, लॉव विभाग के कुमुद रंजन, अनिल केशरी, राहुल मंडल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन