एबीएन सेंट्रल डेस्क। 14 फरवरी पुलवामा शहीदों की चौथी पुण्यतिथि पर बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के प्रांगण में छात्रों की सामाजिक सोसाइटी ने संयुक्त रूप से प्रांगण में दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मौके पर डॉ अनीश हैदर, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, बासुदेव सिंह, ऋषि सिंह, शुभाशीष रॉय, शांतनु कुमार भी शामिल हुए। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निदेशक डॉ श्रीमती वंदना ने वीर योद्धा के बलिदान पर छात्रों को इस तरह वीर के प्रति निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया।