Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
  • लोगों के घर में घुसने से परेशानी 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद अंतर्गत लोहरदगा के एकमात्र प्रतिष्ठित पार्क (अजय उद्यान) के बगल में 1 माह पूर्व पाइप फटने के कारण सड़क पर पानी का बहाव हो रहा था नाली जाम होने के कारण पानी लोगों के घर में घुस रहा था, जिसके कारण जनता का टैक्स का पैसे से लाखों की लागत से 6 माह पूर्व बने जुरिया सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मोहल्ला के लोगों ने कई बार आग्रह किया तो पाइप तो बना दिया गया। परंतु नाली जाम होने के कारण लोगों के घर पर पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

 नगर पालिका को आज से 1 महीने पूर्व से नाली सफाई करने को कहा जा रहा है। परंतु उनके द्वारा सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है। दिखावे के लिए 2 सिलेब 10 दिन पहले हटा दिया गया, लेकिन कचरा नहीं हटाया गया। मोहल्ला के लोगों में काफी आक्रोश है। नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं। 

भ्रष्टाचार का यह आलम है कि अब साफ सफाई के नाम पर नगर पालिका टैक्स भी लेती है और जनता को सुविधा भी नहीं देती है। ऐसे में नगर परिषद के खिलाफ लोगों में उबाल है। मोहल्ले के लोग अब नाली सफाई के लिए  उपायुक्त से मिलने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,178