टीम एबीएन, लोहरदगा। स्थानीय ललित नारायण स्टेडियम में 14 फरवरी को स्वराज मेरा अधिकार, विश्व हिंदू एकता मंच, श्री योगवेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ,के तत्वावधान में दिन के 3बजे मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: के आदर्श की संस्कृति की पुन: स्थापना हेतु, बच्चों के चरित्र निर्माण और माता पिता के वास्तविक प्रेम को प्रगट करने हेतु एवं पाश्चात्य कुसंस्कृति से रक्षार्थ ये पवित्र मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन होगा।
उक्त जानकारी विश्व एकता मंच के राष्ट्रीय मंत्री रवि कुमार ने देते हुए कहा कि कार्यक्रम में नगर वाशी अपने बच्चो के साथ सहभागी होकर अपने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य एवं चरित्र के निर्माण में सहयोगी बनें तथा पृथ्वी के साक्षात देव माता-पिता के पूजन का यह परम अवसर का सपरिवार लाभ लें।