Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : पीएलएफआइ संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : पीएलएफआइ संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। रविवार की देर शाम कुडू थाना कांड संख्या -16/23, दिनांक 31.01.2023 धारा 387 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट कांड संख्या - 17/23, दिनांक 03.02.23, धारा 384/387/435 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट एवं काण्ड संख्या-20/23, दिनांक- 10.02.23, धारा-384/385/387 भादवि एवं 25(1-इ)ं/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के अनुसंधान एवं छापामारी के दौरान अभियुक्त बालक राम के घर के पास छापामारी की गयी। पुलिस को देख दो लोग जंगल की ओर भागने लगे। जिनमें से एक को सशस्त्र बल ने पकड़ लिया।

इनकी निशानदेही के अनुसार एक सुतली बम बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति के बताये अनुसार इनके अन्य तीन साथियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया तथा पूर्व की घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति मकान्दु क्रेशर में पुन: बम फोड़कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। पकड़ाये व्यक्ति प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन से सदस्य है। इस संबंध में कुडू थाना कांड संख्या 22/2023 दिनांक 13.02.2023 धारा 414 भादवि एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् कोड दर्ज किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

  1. प्रवीण कुमार उर्फ दिलीप जी उम्र 26 वर्ष पिता स्व० बिजला उराँव ग्राम बक्सीडीपा थाना व जिला 
  2. रामप्रवेश कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष पिता स्व० दुरूहनाथ सिंह ग्राम चेरिमा थाना कैरो जिला लोहरदगा 
  3. सुनिल कुमार साहू उर्फ मनोज जी उम्र 20 वर्ष पिता कपिन्द्र साहु ग्राम करगे थाना नरकोपी जिला राँची। 

बरामद विस्फोटक एवं समानों की विवरणी - 

  1. एक सुतली बम 
  2. एक काला रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर : जेएच 08ए 1602 
  3. एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का काला नारंगी रंग का ङळट 
  4. एक मोटरसाईकिल पल्सर 220 आसमानी काला रंग का रजिस्ट्रेशन नंबर : खऌ01एऊ3449 
  5. एक विवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाईल 
  6. एक रियलमी कंपनी का टचस्क्रीन मोबाईल 

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल के नाम:- 

(1) श्री दीपक कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (अभि), लोहरदगा। (2) श्री मंटु कुमार, पुलिस निरीक्षक किस्को अंचल, लोहरदगा। (3) पुअनि विश्वजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुड़ थाना लोहरदगा। (4) पुअनि गौतम कुमार, थाना प्रभारी भण्डरा थाना लोहरदगा। (5) पुअनि अभिनव कुमार, तकनिकी शाखा, लोहरदगा। (6) सअनि राज कुमार बैठा, कुडू थाना, लोहरदगा। (7) सअनि संजय कुमार सिंह, कुडू थाना, लोहरदगा। (8) नीरज मिश्रा, तकनिकी शाखा, लोहरदगा एवं सशस्त्र बल

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,994