Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर : आलोक दुबे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर : आलोक दुबे
विज्ञापन
  • कांग्रेस से निष्कासित आलोक दुबे सहित चारों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना 

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित आलोक दुबे सहित चारों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। आलोक दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उनलोगों से व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे हैं। दुबे ने कहा कि अगर हमलोगों ने किसी बात को उनके सामने रखा है तो उसका जवाब देना चाहिए, ना कि हमारे 32 सालों की तपस्या को इस तरह से निलंबित करना चाहिए। हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। 

सोमवार को चारों नेताओं आलोक दुबे, राजेश कुमार गुप्ता छोटू, लाल किशोर नाथ शाहदेव और साधुचरण गोप ने सरकारी गेस्ट हाऊस रांची में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। दुबे ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पार्टी के लिए कौन सा बड़ा काम किया है। हमलोग अपनी बातों को रखने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे। अभी के हालात में इस तरह से कांग्रेस 2024 के चुनाव में कैसे आगे बढ़ सकती है। फिलहाल रामगढ़ का उप चुनाव भी है। जनता के बीच क्या मैसेज जायेगा। हमलोग पहले भी कांग्रेसी थे, आगे भी कांग्रेसी रहेंगे। 

मौके पर किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि अनुशासन समिति की बैठक से पहले ही हमलोगों के निलंबन का फैसला लिया गया था। हमलोगों को अपनी बातों को रखने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि 24, 25 और 26 फरवरी को रायपुर में कांग्रेस का महत्वपूर्ण अधिवेशन होना है। हमलोगों ने 45 हजार नये सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ा था। एआईसीसी के डेलीगेट होने की प्रक्रिया में हम लोग जा रहे थे। ऐसा लगता है कि हमलोगों को रोकने का काम किया गया है। इस अवसर पर राजेश गुप्ता और साधुचरण गोप ने भी निलंबन के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि हमलोग सभी दिल्ली दौरा करेंगे और अपनी बातों को केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,956