Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अटल टिंकरिंग लैब मैराथन चैलेंज 2022-2023 लॉन्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अटल टिंकरिंग लैब मैराथन चैलेंज 2022-2023 लॉन्च
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एटीएल मैराथन 2022 - 2023 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 है। अटल इनोवेशन मिशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए अटल टिंकरिंग लैब मैराथन चैलेंज 2022 - 23 लॉन्च किया गया है। इस मैराथन के पिछले संस्करण में अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था, जिनमें से शीर्ष 350 को भारत की शीर्ष कंपनियों के साथ इंटर्नशिप के अवसर, एआईएम, नीति आयोग से पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त हुए थे। 

एटीएल मैराथन 2022-2023 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 है। इस मैराथन की थीम इंडियाज जी20 प्रेसीडेंसी रखी गयी है। शीर्ष टीमों को भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट्स के साथ स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम एवं स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के माध्यम से इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त होगा। एटीएल मैराथन के अंतर्गत विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार सामुदायिक समस्याओं की पहचान करते हैं और वर्किंग प्रोटोटाइप के रूप में नए समाधान विकसित करते हैं।

विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश: - 

  1. विद्यार्थी (एटीएल और गैर-एटीएल विद्यालय से) मैराथन में अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। 
  2. गैर-एटीएल स्कूल मैराथन में भाग लेने के लिए एटीएल स्कूलों के साथ टीम बनाकर प्रतिभागिता कर सकते हैं। 
  3. प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 है । 
  4. एटीएल मैराथन के लिए आवेदन https://innovateindia.mygov.in/atl-marathon-2022/ पर जमा किया जाना है। 
  5. एटीएल मैराथन 2022 -2023 में 07 विषयों को प्रस्तुत किया है जिनमें एजुकेशन, हेल्थ, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सस्टेनेबिलिटी, डेवलपमेंट, डिजिटल इकॉनमी, टूरिज्म है। विद्यार्थी अपनी तरफ से भी एक विषय का चयन कर सकते है ।
  6. एक टीम में (कक्षा VI से XII) के सिर्फ 03 विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।

इस मैराथन चैलेंज से संबंधित सभी जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी सिटी को-ऑर्डिनेटर, रांची सह डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,344