Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ उपचुनाव : वाहन चेकिंग में गाड़ी की डिक्की से मिले में दस लाख रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ उपचुनाव : वाहन चेकिंग में गाड़ी की डिक्की से मिले में दस लाख रुपये
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। स्टैटिक सर्विलांस टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के टायर मोड़ स्थित चेक नाका में जांच अभियान के दौरान कार की डिक्की से बैग में रखे 10 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। पूरे मामले की जांच कैश रिलीजिंग कमेटी द्वारा की जा रही है।

रामगढ़ जिले में उपचुनाव को लेकर एफएसडी और एसएसटी का गठन किया गया है, जो जगह जगह पर जांच कर रही है। यही नहीं जिले के बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। सभी बॉर्डर पर आने जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है, ताकि चुनाव में किसी भी तरह की कोई खलल न पड़े। 

रामगढ़ थाना क्षेत्र में उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे द्वारा गठित स्टैटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड छापेमारी दल जांच अभियान चला रहा था। टायर मोड़ के समीप जांच के दौरान एक कार की डिक्की में पिट्ठू बैग में रखा हुआ मिला। जिसमें दस लाख रुपये नगद रखे हुए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,549