टीम एबीएन, रांची। रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में अब सुधार है। डॉक्टरों के अनुसार सोमवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, यह अंतिम रूप से तय नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को गत गुरुवार को फेफड़े और किडनी की शिकायत के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मेदांता में डॉक्टर अमित की देखरेख में शिबू सोरेन का इलाज हो रहा है। डॉक्टर अमित नेफ्रोलॉजिस्ट हैं।