Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भूली में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में एक महिला जवान घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : भूली में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में एक महिला जवान घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। भूली के पंचवटी नगर में छठ तालाब के समीप शनिवार को भूली बस्ती के ग्रामीणों और सीआइएसएफ जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। बीसीसीएल की ओर से जमीन समतलीकरण कार्य के दौरान महिलाओं ने पत्थरबाजी कर दी। इसमें एक महिला सीआइएसएफ जवान समेत कई ग्रामीण घायल हो गये।

बीसीसीएल के गोंदुडीह कोलियरी क्षेत्र के धोबिकुल्ही के प्रभावित लोगों को बसाने के लिए बीसीसीएल पंचवटी नगर क्षेत्र में जमीन समतलीकरण का कार्य करवा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, वे मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

सीआइएसएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसी बीच ग्रामीणों और सीआइएसएफ के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें सीआइएसएफ महिलाकर्मी मधुमला को पत्थर से सिर में चोट लगी। उसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में कराया गया।

वहीं ग्रामीणों में शकुंतला देवी, सुनीता देवी, उमा देवी, दिलीप महतो चोटिल हो गये। इसके बाद जमीन समतलीकरण का काम बंद कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण पहले भी जमीन समतलीकरण का विरोध कर चुके हैं। ग्रामीण इसे अपनी जमीन बता रहे हैं। इसे लेकर उच्च न्यायालय में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करायी गयी है। बस्ती के ग्रामीणों का दावा है कि जमीन उनकी है और बीसीसीएल जमीन पर लाठी के सहारे कब्जा करना चाहता है।

 वहीं, बीसीसीएल के बीटीए प्रबंधक उक्त जमीन को बीसीसीएल का बता रहे हैं। बीसीसीएल यहां विस्थापन नीति के तहत धोबीकुल्ही के विस्थापितों को बसाना चाहती है। ग्रामीणों ने भी भूली ओपी के सामने प्रदर्शन किया।

 महिलाओं ने ओपी के गेट को बाहर से बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ कर हंगामा करने लगी। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बिठा लिया, हालांकि देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। भूली ओपी प्रभारी नंदू कुमार पाल ने बताया कि भूली नगर प्रशासन (बीटीए ) के उप प्रबंधक कार्मिक के आवेदन दिया है। जल्द ही मामला दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन