Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : राजधानी में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : राजधानी में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट
विज्ञापन
  • हथियार के दम पर लाखों के गहने ले गये अपराधी

टीम एबीएन, रांची। रांची के मांडर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। शनिवार की शाम करीब 3 बजे दो अपराधी अभय सोनी ज्वेलर्स में घुसे और पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। करीब 10 मिनट तक लूटपाट के बाद दोनों अपराधी आराम से चलते बने।

मांडर के थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। संभावित इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने के गहने और कैश की लूट हुई है।
हेलमेट पहने दो अपराधी शंकर ज्वेलर्स में पहुंचे। उस वक्त दुकान के मालिक और अन्य दो कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। कुछ सेकेंड तक मुआयना करने बाद पीला और ब्लू रंग की जैकेट पहने दोनों अपराधी ने पिस्टल निकाली और गाली देते हुए ज्वेलर्स से तिजोरी की चाबी मांगने लगे। इससे दुकान में दहशत फैल गई। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दुकान में मौजूद तीनों शख्स को अपराधी किस कदर धमका रहे हैं। दो कर्मचारियों को एक कोने में बिठा दिया गया। 

अपराधियों ने गाली देते हुए कहा कि थोड़ी भी होशियारी की तो जान चली जाएगी। दहशत के मारे दुकानदार ने तिजोरी खोली तो ब्लू जैकेट पहने अपराधी ने तिजोरी से कैश और गहने निकालने शुरू कर दिए। एक अपराधी बैग लेकर आया था। दूसरी तरफ पीला जैकेट पहने अपराधी ने डिस्प्ले में लगाए गये गहनों को निकलवा लिया। महज दस मिनट में इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी यह कहते हुए निकल गये कि अगर किसी को फोन किया दो भेजा उड़ा दिया जायेगा। 

खास बात है कि लूटपाट के दौरान कोई फेरीवाला पहुंचा तो अपराधी ने कहा कि बाद में आना। इस दौरान जेवर मालिक गुहार लगाते रहे कि कुछ तो छोड़ दीजिए भैया। लेकिन अपराधी पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। बार-बार धमकी दे रहे थे कि थोड़ी भी होशियारी की जो जान चली जाएगी। वीडियो को देखने से लग रहा है कि दोनों अपराधियों के पास देसी हथियार था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा के गहनों पर हाथ साथ किया है।

विज्ञापन