टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्य सरकार द्वारा संचालित तीन विश्वविद्यालयों में सत्र 2009-10 से स्नातकोत्तर शिक्षाशास्त्र विभाग में संचालित दो वर्षीय मास्टर आॅफ एजुकेशन (एमएड) कोर्स में अनुबंध पर कार्यरत तीस प्राध्यापक और सत्र 2005 -06 से 22 सरकारी अंगीभूत महाविद्यालयों के बीएड विभाग में संचालित दो वर्षीय बैचलर आफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स में अनुबंध पर कार्यरत लगभग 300 प्राध्यापकों ने सेवा स्थायीकरण एवं पूर्ण वेतनमान के लिए आज 12 बजे आनलाईन बैठक बुलाई है।
बैठक में जुड़ने के लिए गूगल मिट के लिंक https://meet.google.com/ccv-oqfe-nqv पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लम्बी अवधि अनुबंध पर कार्यरत बीएड-एमएड शिक्षकों को शामिल होकर स्थायीकरण योजना में शामिल करने हेतू महत्वपूर्ण सुझाव देने का आग्रह भी संघ ने किया है।