टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किये। यह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पहला झारखंड दौरा रहा। झारखंड में खड़गे के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में उत्साह दिखा। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर मल्लिकार्जुन खड़गे का जोरदार स्वागत किया। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि झारखंड की वीर भूमि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे का हार्दिक स्वागत और जोहार...।
झारखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा ने बताया कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनता को संदेश दिये गये हैं। उन संदेशों को अब छोटे स्तर पर यानी ब्लॉक, गांव और पंचायतों तक पहुंचाया जाना है। इसी उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही है।