Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

आज झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन
  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को झारखंड की यात्रा करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई के व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह राज्य की राजधानी रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर साहेबगंज जिले में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में गुमानी मैदान से 60 दिवसीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे।

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम संथाल क्षेत्र से शुरू होगा और इसमें साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर एवं अन्य जिले शामिल हैं। ये क्षेत्र संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,369