Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नामकुम : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नामकुम : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के बरगावां पानी फैक्ट्री के समीप गुरुवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक (बीआर 31 ई 2103) से नामकुम की ओर आ रहा था। पानी फैक्ट्री के समीप अज्ञात वाहन (ट्रक) ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मणि प्रकाश के रूप में की गई है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के गोराई निवासी गणेश ठाकुर का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। अंधेरे में ट्रक का नंबर लोग नहीं देख सके। पुलिस ट्रक और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन