Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सऊदी अरब में होगा संतोष ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल

सऊदी अरब में होगा संतोष ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल
विज्ञापन
  • भारतीय फुटबॉल महासंघ का एलान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले एक मार्च और चार मार्च को सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा कि कार्यक्रम तय हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि भारत के चार राज्यों की टीमों को संतोष ट्रॉफी के खिताब के लिए सऊदी अरब में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे चैंपियनशिप का अंतिम दौर बेहद रोचक और प्रतियोगी बन गया है। शाजी के अनुसार 1941 के बाद यह पहला मौका है कि जब संतोष ट्रॉफी छह स्थलों पर आयोजित की जा रही है। संतोष ट्रॉफी के अंतिम दौर में 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। राउंड-रोबिन आधार पर मुकाबले हुए जिसमें दोनों ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.