टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में हर्ष का माहौल रहा। कारण कि विद्यालय के वाणिज्य विभाग के कुछ विद्यार्थियों ने सीए, सीएमए तथा सीएस जैसी सम्मानित परीक्षाओं के पहले चरण में सफलता प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों में, राज शर्मा तथा मोनिका सिन्हा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के फाउंडेशन कोर्स में, आर्यन शंकर एवं यशस्वी राज ने कॉस्ट अकाउटेंट के फाउंडेशन कोर्स में तथा मोहित राज ने कंपनी सेक्रेटरी के फाउंडेशन कोर्स में सफलता के परचम लहराये।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने इन सभी विद्यार्थियों को बधाई तथा शुभकामना संदेश संप्रेषित करते हुए कहा कि यह न केवल उनके माता-पिता अपितु विद्यालय परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। यह इन विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का सुखद परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे बिना वक्त गंवाये वे परिश्रम करते रहेंगे एवं सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर लेंगे। ऐसे विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।