टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी- रघुपाड़ा के समीप का है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की शाम को 28 वर्षीय लखन राय अपनी बाइक से आसनबनी से घर लौट रहा था। इस दौरान आसनबनी के रघुपाड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लखन राय नीचे गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गयी है।