टीम एबीएन, रांची। महाशिवरात्रि की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची पहाड़ी विकास समिति की बैठक गुरुवार को होगी। बैठक समिति के अध्यक्ष सह डीसी रांची राहुल कुमार की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे से होगी। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष सह राची बाजार समिति के सचिव उत्तम कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक कलेक्ट्रेट ए ब्लॉक के कमरा संख्या 207 में होगी। इसमें सभी सदस्यों को हिस्सा लेने को कहा गया है। बैठक में महाशिवरात्रि की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।