Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब आठवीं से दसवीं तक के छात्रों को एक साथ मिलेगी साइकिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब आठवीं से दसवीं तक के छात्रों को एक साथ मिलेगी साइकिल
विज्ञापन
  • विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, दो साल से नहीं हुआ वितरण

टीम एबीएन, रांची। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल आठवीं से 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ साइकिल मिल सकेगी। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने टेंडर की शर्तों में संशोधन पर सहमति देते हुए प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद विभाग ने मंगलवार को इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी। 

विभाग ने कक्षा आठ से दसवीं तक के विद्यार्थियों को साइकिल देने का निर्णय लिया है। साइकिल की खरीद पीएल खाते में जमा राशि से की जायेगी। दरअसल, राज्य सरकार कक्षा आठ में नामांकित विद्यार्थियों को ही साइकिल देती है लेकिन पिछले दो सालों से इस कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल नहीं मिल सकी थी। अब राज्य सरकार ने इस साल कक्षा आठ में नामांकित विद्यार्थियों के अलावा पिछले दो सालों के लाभुकों को भी साइकिल वितरित करने का निर्णय लिया है। 

भले ही विद्यार्थी नौवीं एवं दसवीं कक्षा में पहुंच चुके हों। ऐसा भी हो सकता है कि साइकिल मिलने तक 10वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा भी उत्तीर्ण हो जायें। इसके बावजूद उन्हें साइकिल मिल सकेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 131,690