Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत से मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत से मातम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है। दोनों भाई बाइक से तेज गति से बूटी मोड़ के पास स्थित पीतांबरा पैलेस के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को 407 ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद वे सड़क पर जा गिरे, लेकिन ट्रक रुकने की बजाय उन्हें कुचलकर आगे निकल गया।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार के रहने वाले 19 वर्षीय सुधीर और 18 वर्षीय रणधीर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से निकले थे। रामगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही 407 ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गये। चालक ने दोनों भाइयों के सिर पर ट्रक चढ़ा दिया और फिर वहां से ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास में मौजूद लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन रणधीर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुधीर घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा था, इसी बीच सदर और खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को मेडिका अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सड़क जाम करने की वजह से बूटी मोड़ से चौधरी पेट्रोल पंप और बीआईटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी, करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की जाम में अधिकतर लंबी दूरी की बसें जाम में फंसी थी। एक घंटे तक उन्हें जाम में फंसा रहना पड़ा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,549