टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के भौरों पंचायत में सोमवार योजना बनाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठक स्थानीय पंचायत भवन में हुई। इसमें जीपीडीपी फेसिलीटर से जीपीडीपी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसे फरवरी के अंत तक पूर्ण कराना है। इसके तहत योजनाओं का चयन किया जायेगा। इस दौरान भौरो पंचायत मुखिया सुमंती तिग्गा, पंचायत सचिव रऊफ अंसारी, पंचायत समिति सदस्य वीना देवी, सभी वार्ड सदस्य, सभी मेट व ग्रामीण मौजूद थे।