टीम एबीएन, रांची। राजधानी में धड़ल्ले से नकली और मिलावटी कॉस्मेटिक सामान बनाये जा रहे हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर रांची के मोहल्लों में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बन रहे हैं। इसकी सूचना राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय को मिली। इस सूचना के आधार पर निदेशालय की ओर से 15 ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 5 टीम का गठन किया गया।
टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नकली फिनाइल, हैंड वॉश, परफ्यूम, रंगोली हीना, सिंदूर, हेयर कंडीशनर, उबटन, मुल्तानी मिट्टी और हेयर कलर पाउडर जब्त किया गया है। इसके साथ ही रॉ मैटेरियल, पंचिंग मशीन, कैश मेमो, फिनाइल की खाली बोतल और अन्य सामान भी बरामद किया है।