Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी गांधीनगर में मनायी गयी एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में मनायी गयी एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गांधीनगर में महान शिक्षाविद, अध्येता और बिहार, बंगाल, उडीसा, नेपाल आदि में  डीएवी संस्थाओं के आंदोलन के पुरोधा महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्य तिथि मनायी गयी। 

मौके पर विद्यालय परिसर में सामूहिक यज्ञ किया गया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

विज्ञापन