Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बीआइटी मेसरा में तीनदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी मेसरा में तीनदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर की निदेशिका डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने बॉल उछाल कर तीनदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर आजादी के इस अमृत काल से जोड़ते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति इस जागरूकता पर खुशी जाहिर करते हुए आगामी दिनों में अन्य खेलों के आयोजन कराने की घोषणा की। 

आज के प्रथम मैच के विजेता आईटीएस की टीम रही। दूसरे मुकाबले में इंटेक्ट की टीम सीधे मुकाबले में जीत हासिल किया। इस उद्घाटन समारोह में डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ उमेश कुमार प्रशांत कुमार सिंह श्री अजय कुमार डॉ वी के शर्मा, डॉ संजय कुमार, दीपक कुमार मिश्र, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस तरह के प्रथम आयोजन पर खिलाड़ियों  को उत्साहित किया। इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका में उत्तम राज मनीष तिग्गा पवन सतीश कुमार रहे। आयोजन समिति के डॉ आशुतोष मिश्रा और राणा प्रताप मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन