Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केंद्रीय बजट से झारखंड के आदिवासियों को मिलेगा पूरा लाभ : जितेंद्र सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केंद्रीय बजट से झारखंड के आदिवासियों को मिलेगा पूरा लाभ : जितेंद्र सिंह
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में पेश किये गये केंद्रीय बजट से झारखंड के आदिवासियों को लाभ होगा। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह रांची में एक स्कूल में बजट पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए आये थे। 

बाद में, भाजपा पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य स्कूलों के लिए 38,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से झारखंड के आदिवासियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को पीवीटीजी के लिए एक योजना का भी लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) परिवारों के लिए आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के अभियान के लिए 15,000 करोड़ रुपये के परिव्यय की घोषणा की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,535