Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : यात्री बस और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : यात्री बस और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हामी पण्डरी टोली के पास रविवार को मोटरसाइकिल और बस में सीधी टक्कर हो गयी।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मृतक की पहचान महुआडांड़ के उरुंबी गांव निवासी आसिफ कुजुर (35) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक और घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी।

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग महुआडांड़ से लोध फॉल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक यात्री बस से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना महुआडांड़ पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस एक अन्य मृतक तथा घायल की पहचान का प्रयास कर रही है। वही दूसरे मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,092