Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : चोरी की पांच बाइक के साथ छह चोर धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : चोरी की पांच बाइक के साथ छह चोर धराये
विज्ञापन

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका, मुफस्सिल पुलिस चोरी की पांच बाइक के साथ छह चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी जियाउल अंसारी, पत्थरपानी गांव के तेजामुल अंसारी, नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर राखाबानी निवासी विकास कुमार सिंह, मोचीपाड़ा निवासी सुरेंद्र राम, रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाहुजोर निवासी रोबिन कुमार मंडल और दोंदिया गांव निवासी सुनीराम मरांडी है।

एसपी अंबर लकड़ा ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि चोरी की घटना पर लगाम लगाने को लेकर एसडीपीओ, सदर मो नूर मुस्तफा के नेतृत्व में टीम गठित हुई। 

टीम छापेमारी कर रामगढ़ से वर्तमान में कड़बिंधा गांव से रोबिन के ठिकाने पर छापेमारी कर अपाची बाईक और दो मोबाईल जब्त की। पूछताछ में चार अन्य बाईक का चोरों ने पता बताया। गिरफ्तार अभियुक्त जियाउल अंसारी के निशानदेही पर देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद करने में पुलिस सफल रही।

विज्ञापन