टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में श्री जेपी नड्डा के सुपुत्र श्री हरीश नड्डा के विवाह के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मौके पर श्री जेपी नड्डा और उनके पारिवारिक सदस्य, सगे -संबंधी तथा कई गणमान्य मौजूद रहे।