टीम एबीएन, लोहरदगा। संत रविदास जयंती का आयोजन रविवार को किस्को प्रखंड के नावाडीह पंचायत के नारी हरिजन बस्ती में किया गया। मौके पर किस्को के जिला परिषद सदस्य संदीप साहू शामिल हुए।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी शंत शिरोमणि के विचार अनुकरणीय है हमें उनके बताये मार्ग पर चलते हुए समाज के विकास में साथ देने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से भूखल राम, चुन्नी राम, अशोक राम, रामलगन राम, उमेश राम, धनु राम, मीना देवी शिव प्रसाद साहू उर्फ़ भूलन साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, अर्जुन साहू, श्यामनंदन महतो, सुरेंद्र राम, बालों देवी, निराश देवी, सुमन देवी, रुक्मिणी देवी, रेखा देवी, भीहंस देवी, बबीता देवी, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे।