Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : निंंगनी कुम्बाटोली में मनाई गई संत रविदास जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : निंंगनी कुम्बाटोली में मनाई गई संत रविदास जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। निंगनी कुम्बाटोली में रविवार को संत रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी एवं आजसू नेत्री निरू शांति भगत, विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव अरविंद यादव मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। 

मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित निरु शांति भगत ने कहा कि आपके समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। आपको अपनी गरिमा को पहचान कर समाज हित में कार्य करना चाहिए। केंद्रीय सचिव अरविंद यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्म से अपना स्थान बनाता और बिगड़ता है हर व्यक्ति एक समान है उसे अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। महिला प्रवक्ता अंजू देवी ने कहा कि अपने समाज में जो भी बुराइयां हैं उन्हें खत्म करना हमारा ही दायित्व है हम अपने परिवार एवं बाल बच्चों को नाशा -पान से दूर रखें और उचित शिक्षा दिलाने का काम करें। 

जिला प्रवक्ता रामचंद्र गिरि ने कहा जिस समाज ने भगवान राम का नाम अपने नाम के साथ जोड़ लिया हो वह समाज कभी छोटा नहीं हो सकता। आप अपने आप को पहचानिए और समाज का एक महत्वपूर्ण कड़ी खुद को मानकर सुंदर समाज बनाने में लग जाइये। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश नायक ने कहा कि अनुसूचित समाज बहुत बड़ा समाज है और राष्ट्रपति बनकर देश को चलाने तक का अनुभव रखता है। हम खुद को पहचाने और सुंदर समाज निर्माण में सहयोग करें। 

कुम्बाटोली की बच्चियों के द्वारा स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया और नवयुवक संघ ने साफा पहनाया। मंच का संचालन मनोज राम ने किया। मौके पर केंद्रीय महिला प्रवक्ता अंजू देवी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश नायक, नगर अध्यक्ष अशोक प्रसाद साहू, कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, लोहरदगा प्रखंड महिला अध्यक्ष मालती टोप्पो उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,228