- वक्त सभी को मिलता है जिन्दगी बदलने के लिए, लेकिन जिन्दगी किसी को नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए : सीपी सिंह
टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडु प्रखंड के बड़की चांपी स्तिथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के स्व. बिरसा उरांव सभागार मे रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के पुर्व अध्यक्ष झारखण्ड सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री रांची के विधायक चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थित में कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात बन्दे मातरम गीत गायन के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
बैठक में जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने बैठक को संबोधित करते हुए बैठक की विषय वस्तु पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में पिछ्ले कार्यक्रमों की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं की शाबाशी दी। वहीं भावी कार्यक्रमों की रुप रेखा पर चर्चा की। जिला कार्य समिति की बैठक सम्बोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि बिना नियोजन नीति लाये 1932 के खतियान अधारित स्थानीय नीति का लाना, संविधान के प्रावधानों के विपरीत एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व के आदेशों की अवहेलना है। परिणाम स्वरूप गत दिनों राज्यपाल महोदय ने विधायक पुनर्विचार हेतु सरकार को लौटा दिया।
झारखंड के चालू वित्तीय वर्ष मे दिसंबर तक 97259 करोड़ योजना बजट में मात्र 25305 करोड़ यानी मात्र 44% राशि ही झारखण्ड सरकार खर्च कर पाई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की मंशा जनता की सेवा करना नही अपितु कमीशनखोरी को बढ़ावा देना है।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में आदिवासियों के उत्थान के लिए कभी सोचा ही नहीं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार मे आदिवासियों के समग्र विकास के लिए अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बजट में आदिवासियों के उत्थान के लिए 15,000 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है जो अबतक मे पिछ्ले कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। रेलवे विस्तारीकरण कार्य के लिये मनमोहन सिंह जी की सरकार मे पहले 500 करोड़ मिलती थी, परंतु मोदी जी की सरकार मे इसे बढ़ाकर 11,000 हजार करोड़ रुपये किया जो अबतक की सबसे बड़ी बजट है ।श्री सिंह ने राज्य की हेमंत सरकार की नाकामियों की चर्चा बैठक में कार्यकर्ताओं से किया। बैठक मे जिला प्रभारी मनोज मिश्रा के द्वारा वृत लिया गया।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरज मोहन साहू ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया, जिसे जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार तिंकू व बजरंग उरांव ने समर्थन किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया। वहीं जिले मे पिछ्ले दिनों के दिवंगत कार्यकर्ताओं के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रधांजलि दी गयी। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार तिंकू ने किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य ओम प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष माटी कला बोर्ड श्री चन्द प्रजापति पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो, राकेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, अजय पंकज, हर्षनाथ महतो, सामेला भगत,बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, ओम गुप्ता, नजीर आलम खान, धनंजय तिवारी, भारती सिन्हा, कलावती देवी, भृगुनंदन तिवारी, सुदामा प्रसाद, सुरज दशौंधी, मुकेश साहू, विवेक सोनी, अमरेश भारती, भिखराम उरांव, संजय चौधरी, मनीष शिखर, कलावती देवी, मीना बखला, विशेश्वर प्रसाद दीन, धीरज प्रसाद, श्रवण मुंडा, मोहन साहू, विनोद राय, सुधांसु कुमार, यदुनंन्दन तिवारी, सरजू साहू, लाल गौरी नाथ शाहदेव समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।