Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा में धूमधाम से मनी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा में धूमधाम से मनी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
विज्ञापन
  • संत शिरोमणि रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक : डीसी

टीम एबीएन, लोहरदगा। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन रविवार को स्थानीय नगर भवन में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण और पूर्व विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए। आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। जिला प्रशासन सामाजिक विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। हमने लोहरदगा के होनहार छात्रों के लिए जो विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं, अर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट इत्यादि कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। जिसका लाभ उठायें। 

प्रशासन से जुड़कर सामाजिक उत्थान करें जिससे देश का विकास होगा। पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा रूपी हथियार को अपनाना होगा। विकास का सबसे बाधक नशापान है, इसका त्याग करें। रविदास जी के विचारों का अपने जीवन मे समावेशित करें। रोजगार का सृजन करें, हम सभी अपने कर्म से समाज की व्यवस्था बदल सकते हैं।

 कार्यक्रम को रविदास विकास मंच के सलाहकार राजमोहन राम, सचिव बुधन राम, उपाध्यक्ष रामचरण राम, एस बी आई के पूर्व शाखा प्रबंधक बिरसा उरांव, राजी पड़हा के सोमे उरांव, नगर सचिव लखन राम, विनोद राम, रामजतन राम, दशरथ राम ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चुन्नी राम एवं संचालन नगर अध्यक्ष अरुण राम ने की। 

मौके पर विश्वनारायण राम, संतन राम, रघुबीर राम, गोपाल राम, कृष्णा राम, गजन राम, हरि राम, दिनेश राम, आशुतोष राम, भरत राम, सरोज राम, अशोक राम, संतोष राम, नरेश राम, मनोज राम, महेंद्र राम, अनिल दास, रामप्रताप राम, लक्ष्मण राम, दयानंद राम, बरतु राम, मंजू कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, जगमनी देवी, ज्योति देवी, जमुना देवी, यशोदा देवी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,942