Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जोधपुर एक्सप्रेस में आई खराबी, चार घण्टे तक थमे रहे डाउन लाइन में ट्रेनों के पहिये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जोधपुर एक्सप्रेस में आई खराबी, चार घण्टे तक थमे रहे डाउन लाइन में ट्रेनों के पहिये
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंडकोड सेक्शन के धनबाद- गया रेल खंड के यदु ग्राम और गुरपा के बीच रविवार की रात में गया से कोडरमा की ओर आ रही 12308 जोधपुर- हावड़ा एक्सप्रेस में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस दौरान उक्त ट्रेन रात्रि 12:05 बजे से 2:15 बजे तक पोल संध्या 422/30-22 यदु ग्राम और गुरपा के बीच खड़ी रही। 

बाद में एक अतिरिक्त इंजन लगाकर डिलवा स्थित लूप लाइन में लाया गया और कोडरमा से कैरेज एंड बैगन विभाग के कर्मचारी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया। इसके बाद उक्त ट्रेन रात्रि 2:45 बजे गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। जोधपुर एक्सप्रेस में आई गड़बड़ी की वजह से डाउन लाइन की ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

 इसमें गंगा दामोदर एक्सप्रेस, लुधियाना, गंगा सतलज-धनबाद एक्सप्रेस, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को पहाड़पुर और गया के बीच रोका गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,370