Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर 7-11 तक कोडरमा के रास्ते चलनेवाली कई ट्रेनें रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर 7-11 तक कोडरमा के रास्ते चलनेवाली कई ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पश्चिम बंगाल के वर्दवान स्टेशन पर पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण नई दिल्ली हावड़ा रेल खंड से खुलने और गुजरने वाली लगभग 4 दर्जन ट्रेनों को अस्थायी रूप से अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोडरमा के रास्ते चलनेवाली कई ट्रेन इस सप्ताह रद्द रहेगी। इसमें हावड़ा से 9 फरवरी को प्रस्थान करनेवाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 10 फरवरी को नईदिल्ली से प्रस्थान करनेवाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के अलावा हावड़ा से 9 फरवरी को खेलनेवाली 13009 हावडा दून एक्सप्रेस और 11 को देहरादून से खेलनेवाली 13010 देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस तथा 9 और 11 को खुलनेवाली 13151 और 13152 कोलकाता- जम्मूतवी एक्सप्रेस एवं 7 और 9 को खुलनेवाली 22911 और 22912 हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,557