Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : पांच मंजिला भवन से गिरकर मजदूर की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : पांच मंजिला भवन से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची।  जमशेदपुर बिरसानगर थाना क्षेत्र में पीएम आवास योजना से बन रहे पांच मंजिला भवन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर काम कर रहा था, तब यह हादसा हुआ। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

हादसे में 35 साल के मजदूर रंजीत गुप्ता की मौत हो गई। वह पलामू जिले के डालटनगंज का निवासी था। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार बिना सेफ्टी इक्यूपमेंट के मजदूरों से काम करवा रहा है, जिसके कारण निर्माणाधीन भवन से गिरने के कारण मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मामले को छुपाने के लिए घटना में घायल मजदूर को सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी और उसे टीएमएच में भर्ती करवाया था। वहीं, मामले को दबाने में पुलिस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ा। अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई पूरी कर ली।

रंजीत गुप्ता सेंट्रिंग करने का काम करता था। पिछले 20 दिनों से उसका एक और भाई साथ में ही काम कर रहा था। गुरुवार को काम के दौरान रंजीत गुप्ता ऊंचाई से गिर गया। उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भवन निर्माण का कार्य केइडब्लू कंस्ट्रक्शन की ओर से कराया जा रहा है।

दूसरी ओर कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया पार्क बैंक कालोनी के पास शनिवार की सुबह चलती कार में आग लग गई। अगलगी के दौरान कार में दो लोग सवार थे। आग लगते ही दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी।
सूचना मिलने पर सिटी पेट्रोलिंग की पुलिस टीम वहां पहुंची और रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोका। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गयी।

टायर जलने के कारण धमाका होता रहा। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दमकल भी मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाया। कार किसी शैक्षणिक संस्थान की थी, जो आदित्यपुर से कदमा शास्त्रीनगर की ओर जा रही थी। कार में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,561