Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : नृत्य के क्षेत्र में राजेश ने बनायी अलग पहचान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : नृत्य के क्षेत्र में राजेश ने बनायी अलग पहचान
विज्ञापन
  • सहयोग के लिए जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

टीम एबीएन, कोडरमा। नटराज कलाकेंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने नृत्य के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। राजेश पिछले 20 साल से शहर की सांस्कृतिक शून्यता को देर करने में लगे हैं। गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन ने कई बार राजेश को सम्मानित किया है। 

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम में राजेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी। इस सहयोग के लिए डीसी आदित्य रंजन ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजेश ने बताया कि नटराज कलाकेंद्र में नृत्य का गुर सीखनेवाले बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। फिलवक्त जिले के कई स्कूलों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम राजेश के निर्देशन में ही हो रहे हैं। राजेश ने कहा कि जिले में नृत्य प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल मंच प्रदान करने की जरुरत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,301