Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकप्रिय हिंदी गीत बोले रे पपीहरा... सहित 19 भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गा चुकीं मशहूर गायिका वाणी जयराम का शनिवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं और शहर के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। जयराम के पति की पहले ही मौत हो गई थी और उनकी कोई संतान नहीं है।

गायिका की घरेलू सहायिका हमेशा की तरह शनिवार को काम पर आई। हालांकि, बार-बार कॉलबेल दबाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने तुरंत गायिका के रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाणी जयराम के रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया।

वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किये थे। वाणी जयराम ने आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन जैसे कई प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,748