Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गृह मंत्री ने लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गृह मंत्री ने लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद
विज्ञापन
  • बाबा बैद्यनाथ की शरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मंदिर में की पूजा-अर्चना

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा है। इसके लिए वो शनिवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर झारखंड बीजेपी में काफी उत्साह है। अमित शाह विशेष विमान से सुबह 11:45 में देवघर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। 

यहां एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। देवघर एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बाबा मंदिर पहंचे, जहां पर पुजारियों की अगुवाई में केंद्रीय गृहमंत्री को मंदिर के अंदर प्रवेश कराया गया। यहां अमित शाह ने बाबा बैजनाथ के दर्शन किये, इसके बाद तीर्थ पुरोहितों द्वारा उन्हें संकल्प कराकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा संपन्न कराई। यहां पर पंडा धर्मरक्षणी महासभा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया। 

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां के होटल मैहर गार्डन के लिए रवाना हो गए। जिसके वहां आराम करके इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो खाद फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह देवघर के रामकृष्ण मिशन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। 

इसके बाद वो गार्डन हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और रविवार की सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बीजेपी की इस रैली के बाद अमित शाह देवघर स्थित रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ जायेंगे, यहां वो लगभग 1 घंटा 15 मिनट तक अपना समय बिताएंगे। अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री वापस होटल जाएंगे। इसके बाद देर शाम झारखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,879