टीम एबीएन, बड़कागांव। एनटीपीसी बादाम कोयला खनन परियोजना के द्वारा ग्राम बादम में गैर मजरूआ आम जमीन हस्तांतरण को लेकर बादम पंचायत भवन के समीप आम सभा का आयोजन किया गया। पहले से ही सूचित होने की वजह से सैंकड़ो ग्रामवासी एकत्रित हुए और गैर मजरूआ जमीन का हस्तांतरण के लिए अपना समर्थन दिया एवं एनटीपीसी के समर्थन में नारे लगाये।
इस दौरान बाहरी लोगों से प्रभावित होकर कुछ महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने जमीन हस्तांतरण पर नाराजगी जताई। इस ग्राम सभा के दौरान तीन पक्षों ने अपना मांग पत्र अंचल निरिक्षक को समर्पित किया एवं उनके विषयगत समस्याओं का निराकरण के लिए उपस्थित ग्रामीणों ने अनुरोध किया। इस तरह ग्राम पंचायत बादम की ग्राम सभा सकारात्मक मोड़ पर हुई।