टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। शुक्रवार को श्री श्याम प्रभु धर्मशाला लाल बाजार झरिया में आयोजित एक समारोह में स्टेट वार काउंसिल ऑफ एक्सक्युटिव कमेटी के चैयरमेन तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पुर्ण विप्र समाज के लोगों के हृदय सम्राट माननीय राधेश्याम गोस्वामी के कनिष्ठ सुपुत्र चिरंजीवी राहुल गोस्वामी की शादी के उपलक्ष्य में बहुभात प्रीतिभोज में धनबाद के प्रतिष्ठित प्रशानिक उच्चाधिकारियों, प्रतिष्ठित, जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित उद्योगपति सहित अनेक सामाजिक हित मित्र उपस्थित होकर नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर धनबाद के उपायुक्त, गिरीडीह आजसू सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी तथा हरदिल अजीज धनबाद के विधायक राज सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, सम्पूर्ण विप्र समाज के सुरेश चन्द्र तिवारी, भाजपा की प्रखर ने श्रीमति बोबी पाण्डेय, मुकुल तिवारी, पवन ओझा, बच्चा द्विवेदी, सनातन पाण्डेय, धुर्येटि प्रसाद दूबे, अरविंद कुमार दूबे, सुमन पाण्डेय, नरेश कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार दूबे, राजीव रंजन शुक्ला, भागवत प्रसाद पाण्डेय, बृज मोहन मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य सज्जन उपस्थित हुए।
उक्त जानकारी सुरेश चन्द्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, सम्पूर्ण विप्र समाज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।