Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : धनवार के व्यवसायी से दिनदहाड़े तीन लाख की लूट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : धनवार के व्यवसायी से दिनदहाड़े तीन लाख की लूट
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कानीकेंद जंगल के पास गिरिडीह जिला अंतर्गत राजधनवार के एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये की लूट हुई है। गिरिडीह के राजधनवार निवासी गल्ला व्यवसायी से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने मारकर घायल कर दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार कोडरमा गिरिडीह रोड स्थित चंचालिनी गेट से कुछ दूर पर गल्ला व्यवसाई राजधनवार निवासी सतीश साव को अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर घायल करते हुए लगभग तीन लाख रूपये लूट लिये। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे की है। 

व्यवसायी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गल्ला व्यवसाई सतीश साव शुक्रवार की देर शाम डोमचांच की ओर से उधार वसूली कर वापस राजधनवार लौट रहा था। इसी दौरान उक्त मार्ग पर कानिकेंद जंगल स्थित चंचाल गेट के आगे अचानक तीन बाईक से छह लोग सामने आकर सतीश की बाईक को रोक उसके साथ मारपीट करने लगे तथा रिवाल्वर की बट से मारकर उसे घायल कर दिया। 

उसे घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगे, इस बीच उधारी वसूली के लगभग तीन लाख रुपये को भी अपराधियों ने छीन लिया। सभी अपराधियों ने मुंह ढक कर रखा था। पैसे छीनने के बाद अपराधी व्यवसायी को वहीं छोड़ कर अपनी बाईक से जंगल की ओर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी सतीश ने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। 

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे तथा घटना की जानकारी ली। इसी बीच घायल व्यवसायी के परिजन भी घटनास्थल पर पंहुचे तथा इलाज़ के लिए अपने साथ ले गये। इधर पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,418