Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब दिल्ली का रूख करेंगे एचईसी के मजदूर यूनियन नेता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब दिल्ली का रूख करेंगे एचईसी के मजदूर यूनियन नेता
विज्ञापन
  • बोले- वेतन नहीं मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

टीम एबीएन, रांची। कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण एचईसी कर्मचारियों और पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इसके अलावा बीच-बीच में कारखाना का काम बंद करके भी प्रबंधन को चेतावनी दी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को एचईसी के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने मुख्यालय से होते हुए नेहरू पार्क तक पैदल मार्च किया और प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाये। 

अपने वेतन की मांग को लेकर पैदल मार्च कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिल जाता तब तक वो ऐसे ही संघर्ष करते रहेंगे। इस मार्च में एचईसी से जुड़े 8 यूनियन के मजदूर शामिल हुए। जिसमें सैकड़ों मजदूरों ने प्रबंधन से जल्द बकाए वेतन भुगतान की मांग की। कर्मियों को संबोधित करते हुए हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि अगर मजदूरों को उनके काम का पैसा नहीं दिया जाता है तो कानून में इसे धोखाधड़ी का केस माना जाता है। 

एचईसी प्रबंधन मजदूरों से धोखा कर रहा पर केंद्र और राज्य सरकार आंखें मूंद कर बैठी है। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रामाशंकर ने कहा कि एक साल से ज्यादा समय कारखाने में सीएमडी की स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है। जिस वजह से किसी भी तरह का काम कारखाने के अंदर नहीं हो पा रहा है। 

पिछले एक साल से ज्यादा का मजदूरों का वेतन बकाया है और प्रबंधन इसको लेकर चुप्पी साधे हुए है। प्रबंधन और सरकार की जिद्दी रवैये को देखते हुए मजदूर और यूनियन के लोग दिल्ली कूच करेंगे। जहां वो सीधे केंद्र सरकार से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,211