Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची सांसद संजय सेठ केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष से मिले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची सांसद संजय सेठ केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष से मिले
विज्ञापन
  • खेल महोत्सव में शामिल होने का किया आग्रह

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में 17, 18 और 19 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उनसे खेल महोत्सव के उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

सांसद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा से भी मुलाकात की और उन्हें भी इस महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला से मुलाकात कर उन्हें भी इस महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

वहीं सांसद सेठ ने बताया कि उनका प्रयास है कि यह महोत्सव रांची के इतिहास में भव्य हो और ऐतिहासिक हो। रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा, इस बात का विश्वास उन्हें है।

विज्ञापन