Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड सेवा रत्न अवार्ड के लिए विश्व सेवा परिषद ने मांगे आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड सेवा रत्न अवार्ड के लिए विश्व सेवा परिषद ने मांगे आवेदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व सेवा परिषद ने झारखंड सेवा रत्न अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 15 मार्च तक दिये जा सकते हैं।

परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ बीबी राज ने बताया कि हर साल शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सामाजिक-सांस्कृतिक और अन्य सेवाभावी क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वाले सरकारी और गैर सरकारी व्यक्तियों, संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। 

सरकारी कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकारी से और अन्य लोग मुखिया, वार्ड पार्षद, मेयर, विधायक और सांसद में से किसी एक से अपने द्वारा किये गये विकास कार्यों की अनुशंसा करा कर आवेदन दे सकते हैं।

विज्ञापन