Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चैनपुर : सीआरपीएफ 158 बटालियन ने ग्रामीणों में बांटी सामग्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैनपुर : सीआरपीएफ 158 बटालियन ने ग्रामीणों में बांटी सामग्री
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चैनपुर में 158 बटालियन सीआरपीएफ ने सशस्त्र बलों एवं जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को एक नया आयाम देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ मुख्यालय के निर्देशानुसार 158 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम वर्ष 2022-23 का आयोजन किया। मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा, जहां बटालियन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामवासियों को जरूरतानुसार दवाइयां बांटी। इसके अलावा ग्रामवासियों के बीच पानी की टंकी, मच्छरदानी तथा छाता भी बांटा। 

ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार की देखरेख में किया गया। मौके पर डॉ रंजीत कुमार, (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओजी), संजय कुशवाह, सहायक कमांडेंट तथा रंजिता नगेसिया, मुखिया चैनपुर पंचायत, पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन