- आर्द्रभूमि के प्रति लोगों में जागरूकता आवश्यक : डीएफओ
टीम एबीएन, गुमला/ रांची। आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर के ओ कॉलेज गुमला के वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली वन तालाब से प्रारंभ होकर एसपी कोठी, पटेल चौक टॉवर चौक, पालकोट रोड से होते हुए केओ कॉलेज गुमला में आकर समाप्त हुई।
रैली को हरी झंडी दिखाकर गुमला के डीएफओ अख्तर वेलाल अनवर ने रवाना किया। मौके पर के ओ कॉलेज गुमला के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रसंजीत मुखर्जी, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चेतर तिर्की एवं जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अंशुमिता शेखर उपस्थित थे।
मौके पर डीएफओ ने कहा कि आद्र भूमि का संरक्षण का महत्व बढ़ जाता है आद्र भूमि के पारितंत्र कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है यथा जल का शुद्धिकरण, बाढ़ का नियंत्रण, जैव विविधता का संरक्षण, भोजन स्वच्छ जल एवं इंधन जैसे संसाधनों का उपलब्ध कराना, मृदा के निर्माण, पोषण तत्व का चक्रण इत्यादि।
के ओ कॉलेज गुमला के वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डॉक्टर प्रसंजीत मुखर्जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के 4.2 प्रतिशत भूक्षेत्र आर्द्रभूमि है। पूरे विश्व की 40% से भी ज्यादा जैव विविधता आद्रभूमि क्षेत्र में है इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक एवं अति महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच स्लोगन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं में लैंड संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोषी कुमारी, सीमा कुमारी, नवीन कुमार, संजय गोप आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।